हाल ही में Youtube की तरफ से एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है | जिसमे Youtube ने यह ऐलान किया है कि बहुत जल्द वे Youtube Go को हमेशा के लिए बंद करने वाले हैं | बात करें अगर Youtube Go की तो यह ऑफलाइन मोड में विडिओ देखने की इजाजत देता है | आइये इसके बंद होने के पीछे की वजह जानते हैं |
दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म Youtube की तरफ से यह ऐलान किया गया है कि Youtube Go को 2022 के अगस्त महीने में बंद कर दिया जायेगा | Youtube Go एक ऐसा प्लेटफार्म था जिसे केवल ऑफलाइन विडिओ देखने के लिए बनाया गया था |
![]() |
youtube-go-kya-hai |
क्या है Youtube Go ?
बात करें Youtube की तो यह प्लेटफार्म सभी यूज़र्स को विडिओ सेव करके ऑफलाइन मोड में विडिओ देखने का ऑप्शन देता है | साथ ही Youtube Go प्लेटफार्म यूज़र्स को अलग - अलग क़्वालिटी और अलग - अलग साइज में विडिओ सेव करने और देखने का ऑप्शन देता है | Youtube Go एक अलग फीचर भी प्रदान करता है जिसमे यह बताया जाता है कि किसी भी वीडियो को डाउनलोड करने में कितना इंटरनेट डाटा खर्च हो सकता है |
साथ ही यह ऐप लोकल या नीयरबाय यूज़र्स को बिना डाटा के भी वीडियो शेयर करने की इजाजत देता है | तो है न यह एक मजेदार ऐप | परन्तु बहुत जल्द Youtube इस ऐप को हमेशा के लिए बंद कर रहा है | हालाँकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है कि इसे कब तक बंद किया जाना है |
Youtube इस्तेमाल करने की सलाह
Youtube ऑफिसियल ने अपने स्पोर्ट पेज से यह ऐलान किया है कि Youtube का एक्सेस करने के लिए Youtube Go यूज़र्स को ऑफिसियल Youtube इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है या ब्राउज़र से Youtube की ऑफिसियल वेबसाइट youtube.com पर एक्सेस किया जा सकेगा | इसके साथ Youtube ऑफिसियल ने यह भी कहा है कि Youtube Go की तुलना में Youtube ज्यादा बेहतर और बहुत से फीचर देता है और बेहतर एक्सपीरियंस उपलब्ध करवाता है | हालांकि बहुत से फीचर ऐसे हैं जो Youtube के अलावा Youtube Go में देखने को नहीं मिलते हैं |
साल 2016 में हुआ था Youtube Go ऐप लांच
Youtube Go को दिसंबर 2016 में लांच किया गया था | Youtube Go को ख़ास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया था जिनके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी नहीं होती थी | साथ ही ज्यादा डाटा प्राइस की वजह से और लो ऐंड डिवाइस के लिए ही इस ऐप को लांच किया गया था | इस ऐप को इसलिए बनाया गया था ताकि यह ऐप यूज़र्स को बेहतर क़्वालिटी में कंटेंट उपलब्ध कराये | परन्तु Youtube की तरफ से ऑफिसियल एप्लीकेशन पर ज्यादा निवेश किया गया क्यूंकि उसमे यूज़र्स की संख्या बहुत ज्यादा थी और अधिक निवेश से Youtube का एक्सपीरियंस ओर ज्यादा बेहतर होता चला गया |
Youtube Go ऐप भी एंड्राइड गो इकोसिस्टम का एक हिस्सा माना जाता है | हालाँकि एंड्राइड गो प्लेटफार्म इसलिए लांच किया गया था ताकि आपके पास 1GB और 2GB रैम वाले स्मार्टफोन आ सकें | हालाँकि सॉफ्टवेयर को हल्के ऐप्स चलाने के लिए भी ट्यून किया गया था | जो आपके लिए बहुत ज्यादा स्पेस नहीं लेता है |
यह भी पढ़ें - What is NFT ? NFT क्या है ? यह कैसे काम करता है ?
Top 10 Money Earning Apps in 2022
क्यों बंद किया जा रहा है Youtube Go को ?
दरअसल ऑफिसियल Youtube में पहले से कई ज्यादा सुधार किये गए हैं | ऑफिसियल Youtube में कई नए फीचर्स यूज़र्स के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं जिससे कि Youtube Go की जरूरत शायद ही यूज़र्स को पड़ेगी | हालाँकि डाटा कंपनियों ने भी फास्ट इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी में कई सुधार किये हैं | इसी वजह से Youtube Go को निश्चित रूप से बंद किया जा रहा है |
उम्मीद है Youtube Go से जुड़ा यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा और आप यह जान गए होंगे कि Youtube Go को क्यों बंद किया जा रहा है | अगर यह पोस्ट पसंद आया तो कृपया इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जरूर शेयर करें |
0 Comments
If you have any doubts regarding my posts then please feel free to message me.