YouTube Shorts क्या है ? क्या इससे पैसे कमाए जा सकेंगे ?

4

YouTube Shorts क्या है ? - YouTube Shorts क्या है ? यह कैसे काम करता है, इसके क्या - क्या फीचर्स हैं और यह TikTok से किस प्रकार अलग है यह सब आपको इसी पोस्ट के माध्यम से जानने को मिलेगा | 

YouTube Shorts क्या है ?

हेलो दोस्तो तो कैसे हैं आप सब उम्मीद है सभी अपने घरों में सुरक्षित होंगे | स्वागत है आपका एक बार फिर से हमारी वेबसाइट www.jaan-kari.com पर | इस समय सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है क्यूंकि जैसा कि आप सभी जानते हैं आये दिन कोई ना कोई चीनी एप्प भारत में बैन हो रहा है | 

ऐसा लग रहा है कि चीन के सभी एप्प्स धीरे - धीरे भारत में पूरी तरह से बंद हो जायेंगे क्यूंकि जैसा कि आप जानते ही हैं कि चीन ने गलत हरकत करके भारत देश के साथ अपने रिश्ते लगभग ख़त्म ही कर लिए हैं | चीन का सबसे ज्यादा मार्किट प्रॉफिट भारत से ही आता है ऐसे में उसने ऐसी हरकत करके अपने ही पाँव पर कुल्हाड़ी मारी है | 

यूँ तो बहुत सारे चीनी एप्प्स हाल ही में भारत में बैन हुए हैं लेकिन इनमे से भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले एप्प्स PUBG मोबाइल गेम और TikTok जैसे चर्चित Applications थे | जैसे ही TikTok भारत में बैन हुआ था वैसे ही दूसरी companies ने मार्किट को घेर लिया था और बहुत सारे टिकटोक alternative एप्प्स एक के बाद एक लांच किये थे और लगभग सभी ने मार्किट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है | 

यह भी पढ़ें - FAU-G क्या है ? कैसे देगा PUBG को टक्कर ? पूरी जानकारी हिंदी में

                  Pubg Alternative Games -PUBG क्यों हुआ बैन ?

                 Web Series Kya hai ? web series free mein kaise dekhen 2020

ऐसे में भला Google कैसे पीछे रह सकता है | हाल ही में Google ने अपने सबसे बड़े प्लेटफार्म YouTube के माध्यम से YouTube Shorts लॉन्च किया है जो कि एक तरह से TikTok का Alternative माना जा रहा है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube Shorts को Google उसी समय ही लॉन्च करने वाला था जब मार्किट में TikTok मौजूद था | 


YouTube Shorts क्या है ?

YouTube-Shorts-क्या-है ?

लेकिन कोरोना वायरस के चलते YouTube Shorts को लॉन्च नहीं किया जा रहा था अभी भी YouTube Shorts का Full Version नहीं आया है इसका केवल Beta Version अभी तक लॉन्च किया गया है जो कि YouTube के Official एप्प में ही मौजूद है | 


YouTube Shorts क्या है ?

YouTube Shorts एक वीडियो मेकिंग एप्प है जो कि लगभग TikTok की तरह ही काम करता है इसमें क्रिएटर 15 सेकंड तक का अपना वीडियो बना कर अपलोड कर सकता है जबकि YouTube Shorts का यह Beta Version है जो कि सिर्फ टेस्टिंग के लिए Users को उपलब्ध करवाया गया है | इस एप्प की सबसे ख़ास बात यह है कि इसको YouTube के ऑफिसियल एप्प के अंदर ही इस्तेमाल किया जा सकता है आपको केवल अपने YouTube एप्लीकेशन को अपडेट करना है उसके बाद YouTube के होम पेज पर ही यह ऑप्शन  के रूप में देखने को मिल जायेगा | 

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि YouTube Shorts तभी से मार्किट में लॉन्च होने वाला था जबसे TikTok प्लेस्टोर पर मौजूद था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसको लॉन्च होने से रोक दिया गया था | लेकिन लम्बे समय के बाद Google ने YouTube Shorts को लांच किया है | 


YouTube Shorts के फीचर्स ➧

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है कि YouTube Shorts का अभी तक केवल Beta Version Users को उपलब्ध करवाया गया है इसमें अभी तक आपको कोई भी एडवांस फीचर देखने को नहीं मिलेगा फिर भी इसके कुछ आने वाले फीचर के बारे में जान लेते हैं | 

यहाँ पर आपको Copyrighted Free म्यूजिक के साथ अपनी वीडियो रिकॉर्ड करने का बेहतरीन फीचर मिलेगा | 

YouTube Shorts के अंदर चैनल Monetization फीचर के बारे में भी बात की जा रही है जिससे User वीडियो बना कर पैसे भी कमा सकेगा | खैर यह फीचर पहले से ही YouTube पर उपलब्ध है लेकिन इस फीचर को YouTube Shorts में भी लाने की तैयारी की जा रही है | 

इसमें videos के साथ - साथ Mp3 म्यूजिक भी देखने को मिलेगा जबकि यह फीचर भी टिकटोक में उपलब्ध नहीं था | 

इसके साथ ही और बहुत सारे फीचर हैं जिन पर Google अभी तक काम कर रहा है जबकि officially सभी फीचर के बारे में अभी तक नहीं बताया है | YouTube Shorts का full version 2020 के अंत तक देखने को मिल जायेगा | 


YouTube Shorts कितना अलग है TikTok से ?

जैसा कि आप सब जानते हैं कि YouTube Shorts सिर्फ TikTok को टक्कर देने के लिए ही मार्किट में लाया जा रहा था लेकिन समय रहते ऐसा हो ना सका और TikTok Chinese एप्लीकेशन होने के चलते बैन कर दिया गया | Google हर बार अपने एप्प्स के माध्यम से ऐसे - ऐसे फीचर लेकर आता है जो पहले कभी देखने को नहीं मिलते | 

ऐसे में Google, YouTube Shorts में सबसे अलग फीचर ना लेकर आये ऐसा कभी हो नहीं सकता | सभी Users का यही सवाल है कि क्या यह TikTok की तरह ही काम करेगा | जी हाँ यह TikTok की तरह ही काम करेगा लेकिन फीचर्स के आधार पर यह टिकटोक से बहुत ज्यादा अलग और एडवांस होगा | 

YouTube के पास पहले से ही 2 बिलियन से ज्यादा Users हैं ऐसे में YouTube Shorts के आने से YouTube के पास ओर भी ज्यादा Users बढ़ने के आसार हैं अब तो यह समय रहते ही पता लगाया जा सकेगा कि YouTube Shorts कितना ज्यादा दमदार और अलग होने वाला है और कैसे अपने Alternative एप्प्स को टक्कर दे पायेगा |  

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी YouTube Shorts क्या है और यह कैसे काम करता है जरूर पसंद आयी होगी | हमे उम्मीद है कि आप हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से पूरी तरह से संतुष्ट होते हैं | 

आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी जरूर शेयर करें इससे हमारे लिखने की क्षमता भी बढ़ जाती है और इस पोस्ट से जुड़ा आपके मन में कोई सवाल है तो जरूर हमें कमेंट सेक्शन में पूछें हमें आपके सवालों का इन्तजार रहेगा धन्यवाद | 

Tags

Post a Comment

4 Comments

If you have any doubts regarding my posts then please feel free to message me.

Post a Comment
To Top