roposo app se paise kaise kamaye - Roposo App क्या है, यह कैसे काम करता है और roposo app se paise kaise kamaye के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो आप सही पोस्ट पढ़ रहे हैं यहाँ आपको इन विषयों में पूरी जानकारी दी जाएगी |
 |
roposo-app-se-paise-kaise-kamaye |
roposo app se paise kaise kamaye
हेलो दोस्तो कैसे हैं आप सब उम्मीद है इस मुश्किल समय में भी सब अपने घरों में पूरी तरह से सुरक्षित होंगे | एक बार फिर से स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट www.jaan-kari.com पर | भारतीय गवर्नमेंट ने चीन के 59 Apps को अचानक बैन कर दिया था क्यूंकि उन Apps के माध्यम से चीन भारत की खूफिया जानकारी चुराने की कोशिश में लगा हुआ था इसलिए समय रहते भारतीय गवर्नमेंट ने उन Apps को पूरी तरह से बैन कर दिया |
उन 59 Apps में से सबसे ज्यादा पॉपुलर वीडियो Maker App TikTok था जिसको भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था जबकि TikTok को Use करने वाले सबसे ज्यादा Users भारत के लोग ही थे लेकिन TikTok के यूँ बंद होने से Users बहुत ज्यादा निराश हो गए थे जिसको देखते हुए कुछ App Maker Companies ने अलग - अलग वीडियो Maker App बनाये हैं और उनको अधिक मात्रा में Users पसंद भी कर रहे हैं |
आज हम आपको ऐसे ही एक App के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जो कि धीरे - धीरे पॉपुलर बनता जा रहा है यही नहीं बहुत से लोग इस App की मदद से धीरे - धीरे पैसे भी कमा रहे हैं | जिस App के बारे में हम बात करने वाले हैं उस App का नाम Roposo है | Roposo Application से बहुत से Users अच्छी कमाई कर रहे हैं तो आप क्यों नहीं | हम यह नहीं कहते कि इस App में एक झटके में लाखों रूपये कमाए जा सकते हैं लेकिन हाँ धीरे - धीरे करके लाखों तक पहुंचा जा सकता है | रुपये कमाना इस App से मुमकिन है तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं कि कैसे इस App से पैसे कमाए जा सकते हैं ➧
Roposo App क्या है ?
सबसे पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि Roposo App क्या है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह App एक वीडियो Making App है जो कि छोटी - छोटी videos बनाने के लिए Use किया जाता है | इस App में ओर भी फीचर्स उपलब्ध हैं जैसे वीडियो शेयरिंग, फिल्टर्स जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं | आपको जानकर हैरानी होगी कि Roposo Application को 6 साल पहले 19 नवंबर 2014 को मार्किट में लॉंन्च कर दिया था लेकिन कम फीचर्स होने के चलते यह App उतना पॉपुलर नहीं हो सका था शायद इसी बजह से Roposo App के बारे में बहुत कम लोगों को पता था |
लेकिन जैसे ही TikTok भारत में बैन हुआ तब से मार्किट में बहुत सारे वीडियो Making Apps लांच होने लगे तभी से ही Roposo App ने भी रफ़्तार पकड़ी और धीरे - धीरे Users के बीच पॉपुलर होता चला गया जिसके चलते आज Roposo को करोड़ों Users इस्तेमाल कर रहे हैं |
Roposo App कैसे काम करता है ➤
जैसे कि हमने ऊपर बताया है कि Roposo एक वीडियो Making App है जो कि TikTok की तरह ही काम करता है लेकिन हम इस App को हूबहू TikTok के जैसा नहीं बोल सकते क्यूंकि इसके कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो बाकी के Apps से थोड़े अलग हैं | हालांकि Roposo 10 से ज्यादा भाषाओँ में उपलब्ध है जिनमे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगाली, मलयालम, उड़िया, असमिया और इंग्लिश जैसी भाषाओँ में Users इस App का इस्तेमाल कर सकते हैं |
इस App की सबसे ख़ास बात यह है कि यह पूर्ण रूप से एक भारतीय Application है जिसे भारत में ही तैयार किया गया है शायद इसी बजह से ज्यादा से ज्यादा लोग इस App को इस्तेमाल कर रहे हैं |
ऊपर आपने जाना कि Roposo App क्या है और यह कैसे काम करता है अब आप जानेंगे कि Roposo से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं |
 |
roposo-app-se-paise-kaise-kamaye |
Roposo App से पैसे कैसे कमाएं ➤
Roposo वीडियो Making और वीडियो शेयरिंग App होने के साथ - साथ एक Earning App भी माना जाता है | TikTok मार्किट में एक ऐसा App था जिसमे Users केवल Sponsorship मिलने पर ही पैसे कमा सकते थे और यह होता भी तभी था जब TikTok में किसी एक User के लाखों में Followers होते थे जबकि Roposo App इस फीचर में TikTok से एकदम अलग है |
आपकी जानकारी के लिए बता दें Roposo App में User को किसी Sponsorship इन्तजार नहीं करना पड़ता | जैसे ही User इस Application को Play Store से डाउनलोड करके इस्तेमाल करना शुरू करता है तभी से इस App में Coin बनना शुरू हो जाते हैं |
केवल उन्ही Coins को रूपए में बदलकर अपने PayTm वॉलेट में भेजा जा सकता है और यह काम सभी Users आसानी से कर सकते हैं | जिस तरह User TikTok में वीडियो बनाकर अपलोड करते थे उसी तरह इस App में भी अपनी या किसी की भी short वीडियो बनाकर अपलोड करनी है |
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Roposo App में वीडियो देखकर और वीडियो बनाकर दोनों तरह से पैसे कमाए जा सकते हैं इसलिए अगर कोई User वीडियो नहीं भी बनाना चाहे तो वीडियो देखकर ही पैसे कमा सकता है |
जबकि इसमें Refer and Earn का ऑप्शन भी User को उपलब्ध करवाया गया है जिसमे कोई भी Roposo User किसी दूसरे को Refer करके Roposo में Join करवाता है तो उसमे भी User को Roposo App की तरफ से कमीशन दिया जाता है | इस Application की तरफ से यह एक सबसे अच्छा विकल्प है | Roposo में केवल वीडियो देख कर व वीडियो बनाकर Coin मिलते हैं इन्ही Coins को रूपये में बदलकर अपने PayTm Wallet में भेज सकते हैं | अभी तक इस App में बहुत से User Earn कर चुके हैं', हाँ लाखों नहीं लेकिन हज़ारों तो आराम से कमा रहे हैं | इस App को Android Users और IOS Users दोनो के लिए बनाया गया है और इस App को कभी भी दोनों स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है |
उम्मीद है आप सभी को हमारा यह आर्टिकल roposo app se paise kaise kamaye जरूर पसंद आया होगा अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे सबके साथ जरूर शेयर करें ताकि सबको इससे फायदा मिल सके व इस पोस्ट से जुड़ा आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछें |
Helpful.
ReplyDeletedhanyabad kripya share bhi kren
DeleteNice
ReplyDeletedhanyabad sir
DeleteNice information 👍
ReplyDeletedhanyabad sir
Delete