हंता वायरस क्या है {what is Hanta Virus}

3
हेलो दोस्तो कैसे हैं आप सब उम्मीद है सब अच्छे और सुरक्षित ही होंगे | दोस्तो दुनिया में जब-जब मानव जाति को संकट पैदा हुआ है तब-तब दुनिया के सारे देश एक साथ खड़े होते दिखाई दिए हैं | हमारी दुनिया में मानव जाति कभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रही है वह कभी आतंकवाद तो कभी अन्य खतरनाक बीमारियों से जूझती रही है इसका सबसे बड़ा कारण है मानव जाति को बढ़ावा, जी हाँ यह बिलकुल सच है | जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस समय दुनिया को कोरोना जैसे खतरनाक वायरस ने घेर रखा है | 
हज़ारों की तादाद में लोगों की इस वायरस से मृत्यु हो चुकी है जबकि यह आंकड़ा हर रोज तेज़ी से बढ़ रहा है अगर आपको कोरोना वायरस से जुड़ी ओर भी जानकारी चाहिए तो आप नीचे लिंक पर क्लिक कर के पढ़ सकते हैं ⇛

यह भी पढ़ें ⇩⇩

कोरोना वायरस क्या है पूरा सच {CORONA VIRUS}

दुनिया के लगभग हर देश तक कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है जबकि कुछ देश अभी तक इस वायरस से बचे हुए हैं | कोरोना वायरस से पूरी दुनिया थम गयी है लगभग कुछ देशों को लोक डाउन कर दिया है जिसमे सभी बड़े बड़े देश शामिल हैं | जबकि इसी बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल चीन में कोरोना वायरस के बाद एक नया वायरस देखने को मिला है जिसका नाम है हंता {HANTA} वायरस | हंता वायरस इतना ज्यादा चर्चित हो चुका है कि लगभग हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है | आईये जानते हैं हंता वायरस से जुड़े लक्षण तथा इससे बचने के उपाय ⇩⇩

➤➤ हंता वायरस कब पैदा हुआ ?

हंता वायरस सबसे पहले 1993 में एरिज़ोना में तथा साल 2008 में यह वायरस भारत में भी देखने को मिला था जिसमे भारत के 28 लोग इस बीमारी से ग्रसित हुए थे जबकि इस वायरस से भारत में केवल एक ही मृत्यु हुई थी यह इसलिए क्यूंकि इस जानलेवा वायरस का इलाज बहुत जल्दी ढूंढ लिया गया था |



हंता वायरस चूहों से पैदा होने वाली एक जानलेवा बीमारी है | अगर कोई व्यक्ति चूहे के मल, पेशाब आदि को छूने के बाद अपने मुँह व नाक से हाथ लगाता है तभी इस वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है |

हाल ही में चीन में हंता वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जिसके कारण पूरी दुनिया में इस वायरस का खौफ भी तेजी से फ़ैल गया |

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हंता वायरस और कोरोना वायरस के लक्षण लगभग एक समान देखने को मिले हैं जबकि यह वायरस कोरोना वायरस के जितना खतरनाक नहीं है हंता वायरस का इलाज दुनिया के हर बड़े देश में उपलब्ध है इसलिए इस वायरस से घबराएं नहीं तो ही अच्छा है |

➤➤ हंता वायरस के लक्षण ⇩⇩

अगर किसी व्यक्ति के थाईज में दर्द, बुखार, थकावट, उल्टी, ज़ुखाम, तथा डायरिआ सभी रोग एक साथ देखने को मिलें तो पूर्ण रूप से यह हंता वायरस के ही लक्षण हो सकते हैं लेकिन घबराएं नहीं यह वायरस हवा के कारण नहीं फैलता अभी तक यह केवल चूहों के संपर्क में आने से ही फ़ैल रहा है जबकि इसका इलाज भी पूर्ण रूप से उपलब्ध है |

➤➤ हंता वायरस से बचने के उपाय ⇩⇩


➧➧  चूहों से व अन्य छोटे जीवों से दूर रहें |

➧➧  चूहों के मल मूत्र को ना छुएं अगर छू भी लिया है तो हाथ को अपने शरीर जैसे नाक या मुँह से ना लगाएं तथा तुरंत अपने हाथ धो लें |

हमारे बताये अनुसार अपना ख्याल रखें व हंता वायरस से जुड़ी झूठी अफवाहों से दूर रहें |


इस पोस्ट में हमने आपको हंता वायरस के बारे में पूरी जानकारी दी है उम्मीद है आपको यह पोस्ट बहुत पसंद आया होगा इसके बारे में हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं |

                                                                                                                                             {धन्यवाद}

Post a Comment

3 Comments

If you have any doubts regarding my posts then please feel free to message me.

Post a Comment
To Top