अमेज़न जंगल का रहस्य {MYSTERY OF AMAZON RAINFOREST}

3
हेलो दोस्तो कैसे हैं आप सब उम्मीद है सब अच्छे ही होंगे | दुनिया प्रकृति से भरी पड़ी है जबकि हर कोई प्रकृति को देख - देख कर जीना चाहता है व प्रकृति में अपना बसेरा चाहता है | हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां तरह तरह के पहाड़, नदी, झरने, सुन्दर वन आदि पाए जाते हैं यह सब प्रकृति की ही देन है |
 दुनिया में ऐसी बहुत सारी जगह हैं जो देखने में इतनी ज्यादा आकर्षक और सुन्दर हैं कि हर कोई वहाँ जाने की कल्पना करता है फिर चाहे वो जगह किसी भी कोने में क्यों न हो | दूसरी तरफ दुनिया में कुछ ऐसी भी जगह हैं जिनके बारे में हम सब ने केवल सुना होता है और केवल उस जगह की कल्पना कर सकते हैं | आज हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने बाले हैं जो नाम से एक जंगल है जिसका नाम अमेज़न जंगल है | अमेज़न जंगल के बारे में कुछ ऐसी बातें जो कुछ आपने सुनी होंगी जबकि कुछ के बारे में आप बिलकुल भी नहीं जानते होंगे तो चलिए शुरू करते हैं ➦➦



➤➤  अमेज़न जंगल दुनिया के सबसे रहस्य्मयी जंगलों में से एक है जबकि अमेज़न जंगल दुनिया का सबसे बड़ा एक जंगल है | यह जंगल साउथ अमेरिका महाद्वीप में स्तिथ है |


➤➤  अमेज़न जंगल दुनिया का एकमात्र ऐसा जंगल है जो एक या दो नहीं बल्कि पूरे 9 देशों में फैला है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेज़न जंगल दुनिया का कितना बड़ा एक जंगल है |



➤➤  अमेज़न जंगल का एक ऐसा रहस्य है जिस पर लगभग हर कोई विश्वास नहीं करता | दरअसल अमेज़न के जंगल में पाम ट्री के नाम से कुछ पेड़ पाए जाते हैं जो कि धीमे - धीमे से अपनी जगह से खिसकते रहते हैं या चलते रहते हैं यह एक सबसे बड़ा रहस्य है | इस पेड़ को आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं |



➤➤  अमेज़न जंगल में 390 अरब से भी ज्यादा वृक्ष पाए जाते हैं और यह वृक्ष इतने ज्यादा लंबे व घने होते हैं कि यहाँ सूरज की रोशनी भी नहीं पड़ती जबकि दूसरी तरफ यहां 16 हजार से ज्यादा जीवों की प्रजातियां पायी जाती हैं |


➤➤  अमेज़न के जंगल में कुछ लोगों द्वारा एलियन को देखे जाने का दावा किया जा चुका है जबकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है और आज भी रहस्य बना हुआ है |



➤➤  अमेज़न जंगल इतना बड़ा जंगल है जिसमे एक बार अगर कोई फंस जाए तो पूरी उम्र तक उसका वहाँ से निकलना लगभग नामुमकिन है इसलिए खोजकर्ता यहां पूरी तैयारी के साथ ही दाखिल होते हैं |


➤➤  अमेज़न के जंगलों में ऐसे ऐसे स्थान पाए गए हैं जहां इंसान आज तक पहुँच नहीं पाए हैं इसलिए आज भी अमेज़न एक रहस्य बना हुआ है |


➤➤  अमेज़न जंगलो के बीच दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी बहती है जिसको हम सब अमेज़न रिवर के नाम से जानते हैं | हमारी आने वाली पोस्ट में इस नदी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य आपको बताएंगे |


➤➤  अमेज़न जंगलों के बहुत सारे ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में इंसान बिलकुल भी नहीं जानता और शायद कभी जान भी नहीं पायेगा जी हाँ यह एकदम सच है यूं कहें तो अमेज़न के जंगल बाहरी दुनिया के समान हैं |



➤➤  क्या आप ने कभी गुलाबी रंग की डॉलफिन देखी है अगर नहीं तो आप ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं | यह डॉलफिन भी अमेज़न के जंगलों की रहस्य्मयी नदियों में पायी गयी है जो कि बिलकुल विचित्र है |


➤➤  अमेज़न जंगलों को अगर देश घोषित कर दिया जाए तो क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का नौंवा सबसे बड़ा देश होगा |



इस पोस्ट में हमने आपको अमेज़न जंगल जुड़े सारे रहस्य बताए हैं आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट सेक्शन में हमे जरूर बताएं शेयर करें तथा ईमेल के माध्यम से हमें जरूर सब्सक्राइब करें जिससे आगे आने बाली पोस्ट आप सबसे पहले पढ़ सकें | 
                    
                                                                                           {धन्यवाद}

Post a Comment

3 Comments

If you have any doubts regarding my posts then please feel free to message me.

  1. भाई अमेज़न जंगल के रोचक तथ्यों को आपने बहुत ही ज्ञान भरे तरीके से समझाया है . सच्च में जीवन का एक बहुत भाग इसके द्वारा ही संभव है .

    ReplyDelete
Post a Comment
To Top